Close Menu
Today Gujarati NewsToday Gujarati News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    PKL 2024ની હરાજીમાં આ પાંચ ખેલાડીઓને મળ્યા સૌથી વધુ પૈસા, સચિન તંવર ટોપ પર રહ્યા

    16/08/2024

    આજે પુત્રદા એકાદશીના દિવસે કરો આ ઉપાય, તમારા બાળકના જીવનમાં પ્રગતિ થશે

    16/08/2024

    Entertainment :’સ્ત્રી 2′ vs ‘ખેલ ખેલ મેં’ Vs ‘વેદા’ બોક્સ ઓફિસ પર કોણ મારશે બાજી, આ ફિલ્મ પહેલા દિવસે જ કરશે બમ્પર કમાણી

    15/08/2024
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 6
    Today Gujarati NewsToday Gujarati News
    Facebook YouTube
    • હોમ
    • નેશનલ
    • ગુજરાત
    • બિઝનેસ
    • રાજકારણ
    • અજબ ગજબ
    • ધર્મદર્શન
    • એન્ટરટેઇનન્મેન્ટ
    • રમત ગમત
    • ટેક્નોલોજી
    • લાઈફસ્ટાઇલ
      • હેલ્થ
      • ફૂડ
      • ટ્રાવેલ
    • સંપર્ક
    Today Gujarati NewsToday Gujarati News
    Home»offbeat»रोहित शर्मा के फैसले पर उठ रहे सवाल,श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे से ईशान किशन रहेंगे बाहर
    offbeat

    रोहित शर्मा के फैसले पर उठ रहे सवाल,श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे से ईशान किशन रहेंगे बाहर

    todaygujaratinewsBy todaygujaratinews10/01/2023Updated:29/11/2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टुडे गुजराती न्यूज  (ऑनलाइन डेस्क)

    ISHAN%20KISAN

    रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान हैं और उसके साथ ही उस इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी के कप्तान हैं, जिसका हिस्सा ईशान किशन हैं। ईशान किशन गजब के फॉर्म में भी हैं और उनके अपने साथी भी हैं। लेफ्ट-राइट का शानदार कॉम्बिनेशन भी बन रहा है। जब सब कुछ उम्मीद और रिक्वायरमेंट के अनुसार है तो सवाल यह है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने को रोहित शर्मा आखिर तैयार कैसे हो गए? क्या वह और टीम मैनेजमेंट वाकई शुभमन गिल को मौका देना चाहते हैं या बात कुछ और ही है।

    शुभमन गिल को मौका देने के पीछे छिपा है बड़ा राज

    रोहित शर्मा के बयान पर जाएं तो उसका अर्थ साफ है कि शुभमन गिल ने अच्छा किया है और कप्तान उन्हें मौका देना चाहते हैं। इसमें कोई शक भी नहीं है, लेकिन क्या वाकई यह इतना साफ और सरल है, जितना दिखाई देता है? एक नजर में तो हां, लेकिन दूसरे नजरिए से देखेंगे तो यह वैसा नहीं है। ईशान किशन को बाहर रखने से शुभमन गिल को ओपनिंग में मौका मिला जाएगा और एक बात होगी, जो रोहित नहीं कह सके।

    केएल राहुल को मिलेगा सीधा फायदा

    दरअसल, टीम में दो ही विकेटकीपर हैं- ईशान किशन और केएल राहुल। अब जब ईशान किशन नॉकआउट हो गए तो बचे केएल राहुल। यानी ईशान किशन की गैरमौजूदगी में केएल राहुल दस्ताना संभालेंगे। इस बात की चर्चा सबसे अधिक थी कि सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में रखने से किसे टीम से बाहर होना पड़ेगा? एक ही जवाब मिल रहा था, वह यह कि केएल राहुल को बाहर बैठना होगा, क्योंकि ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ कुछ ही दिनों पहले दोहरा शतक जड़ते हुए कई वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए थे।

    हालांकि, रोहित के इस बयान से सारा मामला ही उल्टा हो गया। पहला सूर्यकुमार यादव प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे, जबकि केएल राहुल भी बाहर नहीं होंगे। दूसरी ओर, ईशान किशन के बाहर होने से ही यह सारा समीकरण बैठ सकता है, क्योंकि शुभमन गिल तो विकेटकीपिंग करेंगे नहीं। इस फैसले से विकेटकीपर भी मिल गया और टीम भी सेट हो गई। यानी केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन से बाहर नहीं रखा जाएगा।

    अगर इस गणित को समझना है तो रिकॉर्ड की मदद भी ले सकते हैं। दरअसल, ईशान किशन और शुभमन गिल की तुलना में केएल राहुल का हालत बेहद खराब है। ईशान और गिल ने तो हर मौके पर खुद को साबित किया है, लेकिन हाल ही में उपकप्तानी गंवाने वाले केएल राहुल इस मामले में काफी पीछे हैं। केएल राहुल पिछले वर्ष उनके बल्ले से 10 मैचों में सिर्फ 251 रन ही निकले थे, जबकि औसत बेहद मामूली 27.88 का रहा था।

    ऐसे में अगर रोहित केएल राहुल का नाम लेकर ईशान को बाहर करते तो हर कोई सवाल करता, लेकिन उन्होंने इस फैसले के लिए गिल का सहारा लिया, जो बेरहम माना जा सकता है। एक ओर, गिल और ईशान हैं, जो अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद अंदर-बाहर होते रहे हैं तो दूसरी ओर केएल राहुल हैं, जो खराब प्रदर्शन के बावजूद एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप खेल गए। संभवत: यहां श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जाता तो उनके करियर पर ही खतरा मंडराने लगता।

    Today%20News%20Gujarati

    Contact us for News and Advertisement at: 8154977476 / 6356624878
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    todaygujaratinews
    • Website

    Related Posts

    PKL 2024ની હરાજીમાં આ પાંચ ખેલાડીઓને મળ્યા સૌથી વધુ પૈસા, સચિન તંવર ટોપ પર રહ્યા

    16/08/2024

    Sports: 2 ખેલાડીઓ સેન્ટ્રલ કોન્ટ્રાક્ટમાંથી બહાર, આ કારણે લેવામાં આવ્યો મોટો નિર્ણય

    15/08/2024

    Offbeat News: માણસ માટી ખોદતી વખતે અંદરથી મળી આવી વસ્તુ, જ્યારે મેં તેને ખોલ્યો, તો હું ચોંકી ગયો!

    14/08/2024
    Our Picks

    PKL 2024ની હરાજીમાં આ પાંચ ખેલાડીઓને મળ્યા સૌથી વધુ પૈસા, સચિન તંવર ટોપ પર રહ્યા

    16/08/2024

    આજે પુત્રદા એકાદશીના દિવસે કરો આ ઉપાય, તમારા બાળકના જીવનમાં પ્રગતિ થશે

    16/08/2024

    Entertainment :’સ્ત્રી 2′ vs ‘ખેલ ખેલ મેં’ Vs ‘વેદા’ બોક્સ ઓફિસ પર કોણ મારશે બાજી, આ ફિલ્મ પહેલા દિવસે જ કરશે બમ્પર કમાણી

    15/08/2024

    Food :આ કોથમીર-ફૂદીનાની લીલી ચટણી ખાવાનો આનંદ બમણો કરી દેશે, આ ટ્રીકથી એકવાર બનાવી જુઓ

    15/08/2024
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    Don't Miss

    National News: પટનાના ગાંધી મેદાનમાં મુખ્યમંત્રી નીતિશ કુમારે ધ્વજ ફરકાવ્યો

    National 15/08/2024

    દરભંગા નેહરુ સ્ટેડિયમમાં સ્વતંત્રતા દિવસ પર ધ્વજવંદન પ્રસંગે રાષ્ટ્રગીત રજૂ કરતી છોકરીઓ. આતા, પટના: સ્વતંત્રતા…

    Gujarat News :અમરેલીમાં સિંહ અને કૂતરા વચ્ચે જોરદાર અથડામણ થઈ, આ દુર્લભ દ્રશ્ય CCTVમાં કેદ થયું

    15/08/2024

    National News: અમે ટિપ્પણી કરતા નથી… વિદેશ મંત્રી જયશંકરની યુએસ ચૂંટણી પર ટોણો માર્યો

    14/08/2024

    Gujarat News: આ સ્પેશિયલ ટ્રેનો અમદાવાદ-બાંદ્રા વચ્ચે દોડશે, જાણો તેનું ટાઇમ ટેબલ

    14/08/2024
    Facebook YouTube
    • હોમ
    • ગુજરાત
    • રાજકારણ
    • બિઝનેસ
    • અજબ ગજબ
    • સ્પોર્ટ્સ
    • એન્ટરટેઇનમેન્ટ
    • ટેક્નોલોજી
    • લાઈફસ્ટાઇલ
    • સંપર્ક
    © 2025 Today Gujarati News.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.