टुडे गुजराती न्यूज (ऑनलाइन डेस्क)
ओडिशा में एक कॉलेज में रैगिंग के नाम पर नाबालिग लड़की और लड़के को जबरन किस कराने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में पांच स्टूडेंट्स को हिरासत में लिया गया है। इनमें से दो नाबालिग हैं।
मामला गंजम जिले के बिनायक एकेडमी कॉलेज बेरहामपुर का बताया जा रहा है। बेरहामपुर के SP सरबन विवेक एम ने बताया कि 5 स्टूडेंट को हिरासत में ले लिया है। उनके खिलाफ रैगिंग और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी अंतिम वर्ष का छात्र अभिषेक नाहक है। उसकी उम्र 24 साल है।
सीनियर गर्ल्स भी हंसती नजर आईं
वीडियो में देखा जा सकता है कि सीनियर्स फर्स्ट ईयर की एक लड़की और लड़के को आपस में किस करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। एक सीनियर पास कुर्सी पर बैठा है, उसके हाथ में एक डंडा है। वो लड़के को थप्पड़ मार रहा है और मजबूर कर रहा है कि वह लड़की को किस करे। लड़का लड़की को किस करता है।
इसके बाद लड़की उठकर जाने लगती है तो सीनियर स्टूडेंट उसका हाथ पकड़कर बैठा लेता है। उसे हाथ में रखी झड़ी दिखाकर डराता है। मौके पर करीब 20 सीनियर स्टूडेंट नजर आ रहे हैं, जिनमें कुछ छात्राएं भी हैं। वे घटना का विरोध करने की बजाय हंसती नजर आ रही हैं।