Close Menu
Today Gujarati NewsToday Gujarati News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    PKL 2024ની હરાજીમાં આ પાંચ ખેલાડીઓને મળ્યા સૌથી વધુ પૈસા, સચિન તંવર ટોપ પર રહ્યા

    16/08/2024

    આજે પુત્રદા એકાદશીના દિવસે કરો આ ઉપાય, તમારા બાળકના જીવનમાં પ્રગતિ થશે

    16/08/2024

    Entertainment :’સ્ત્રી 2′ vs ‘ખેલ ખેલ મેં’ Vs ‘વેદા’ બોક્સ ઓફિસ પર કોણ મારશે બાજી, આ ફિલ્મ પહેલા દિવસે જ કરશે બમ્પર કમાણી

    15/08/2024
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 1
    Today Gujarati NewsToday Gujarati News
    Facebook YouTube
    • હોમ
    • નેશનલ
    • ગુજરાત
    • બિઝનેસ
    • રાજકારણ
    • અજબ ગજબ
    • ધર્મદર્શન
    • એન્ટરટેઇનન્મેન્ટ
    • રમત ગમત
    • ટેક્નોલોજી
    • લાઈફસ્ટાઇલ
      • હેલ્થ
      • ફૂડ
      • ટ્રાવેલ
    • સંપર્ક
    Today Gujarati NewsToday Gujarati News
    Home»Business»बिसलेरी की मालकिन क्यों नहीं बनी ? जयंती चौहान ने सोशल मीडिया पर लिखी दिल की बात
    Business

    बिसलेरी की मालकिन क्यों नहीं बनी ? जयंती चौहान ने सोशल मीडिया पर लिखी दिल की बात

    todaygujaratinewsBy todaygujaratinews26/11/2022Updated:29/11/2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टुडे गुजराती न्यूज  (ऑनलाइन डेस्क)

    jayanti chauhan

     रेलवे स्टेशनों की कैंटीन हो या मोहल्ले की दुकान, बड़े से बड़ा रेस्टोरेंट हो या फिर ठेला …बोतलबंद पानी खरीदने जाते हैं तो हम सबकी जुंबा पर बस एक ही नाम होता है बिसलेरी ( Bisleri)। देश की नंबर 1 मिनिरल वाटर कंपनी बिसलेरी बिकने जा रही है। साल 1969 में रमेश चौहान के पास ये कंपनी पहुंची, जिसके बाद से कारोबार रॉकेट की रफ्तार से बढ़ता रहा। भारत में बोतलबंद पानी का कारोबार 20 हजार करोड़ का है, जिसमें से 60 फीसदी हिस्सेदारी असंगठित है और संगठित बाजार में बिसलेरी की हिस्सेदारी 32 फीसदी है।

    कंपनी को संभालने वाला उत्तराधिकारी नहीं

    इतनी सफलता के बाद भी रमेश चौहान अपनी कंपनी को बेचना चाहते हैं, क्योंकि उनकी बेटी जयंती चौहान( Jayanti Chauhan) इस कारोबार में खास रुचि नहीं रखती हैं। 82 साल के रमेश चौहान (Ramesh Chauhan) खराब स्वास्थ और उत्तराधिकारी के अभाव में अपनी कंपनी को 7 हजार करोड़ में बेचने की तैयारी कर रहे हैं। बिसलेरी और टाटा कंज्यूमर के बीच कंपनी की खरीदारी को लेकर बातचीत जारी है। बिसलेरी के बिकने की खबरों के बीच लोग रमेश चौहान की एकलौती संतान जयंती चौहान के बारे में जानना चाहते हैं। लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर जयंती इस कारोबार को क्यों संभालना नहीं चाहती हैं?

    क्या खुद की पहचान बनाने के लिए Bisleri की मालकिन नहीं बनना चाहती जयंती चौहान?

    भले ही इस बारे में जयंती की ओर से कुछ नहीं कहा गया, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि जयंती अपने फैशन बिजनेस पर फोकस करना चाहती हैं। बिसलेरी बिकने की खबरों के बीच जयंती चौहान ने अपने लिंकडइन प्रोफाइल पर लिखा कि ” हर कहानी के दो पहलू होते हैं” (Every story has two aspects)। जयंती ने सिर्फ एक लाइन लिखकर बड़ी बात की ओर इशारा कर दिया है। जयंती के इस पोस्ट पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। बिसलेरी( Bisleri) में उनके काम की तारीफ कर रहे हैं। उनके पोस्ट से कयास लगाया जा रहा है कि जयंती अपने पिता के करोबार को आगे बढ़ाने के बजाए अपनी पहचान बनाना चाहती है। उन्होंने 14 सालों तक अपने पिता के कारोबार को आगे बढ़ाया है। उनकी विरासत को अब तक आगे ले गई हैं और बिसलेरी( Bisleri) को इंटरनेशल ब्रांड बनाने में अहम रोल निभाया है। जयंती के पोस्ट से संकेत मिल रहे हैं कि जल्द ही वो अपना कुछ नया कारोबार शुरू कर सकती हैं। बिसलेरी संभालने के बजाए वो अपनी नई शुरुआत कर सकती हैं।

    ​बिसलेरी को दिलाई खास पहचान

    जयंती जब 24 साल की थीं, तभी उन्होंने अपने पिता की कंपनी बिसलेरी ( Bisleri) में जिम्मेदारी संभाल ली थी। उनके नेतृत्व में दिल्ली ऑफिस और प्लांट की शुरुआत की गई। उन्होंने बिसलेरी ब्रांड को चमकाने में अहम रोल निभाई है। बिसलेरी मिनिरल वाटर, वेदिका नेचुअरल मिनिरल वाटर, फिजी फ्रूट ड्रिंक और बिसलेरी हैंड प्यूरीफायर प्रोडक्ट्स के ऑपरेशन में जयंती का अहम रोल रहा है। इसके अलावा मार्केटिंग, ब्रांड मैनेजमेंट के साथ डिजिटल मार्केटिंग की कमान जयंती संभालती हैं।

    ​क्या फैशन से जुड़ा कारोबार शुरू कर सकती हैं जयंती?

    जयंती एक फैशन डिजाइनर हैं। 37 साल की जयंती का बचपन दिल्ली और मुंबई और न्यूयार्क में बीता है। शुरुआती पढ़ाई दिल्ली और मुंबई में हुई है। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग कोर्स लंदन से की है। लंदन कॉलेज ऑफ़ फ़ैशन से फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। इसके अलावा Istituto Marangoni Milano से फैशल स्टाइलिंग का कोर्स किया है। उन्होंने लंदन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडी से अरबी की डिग्री हासिल की है। बिसलेरी में काम करते हुए उनके पास सेल्स, मार्केटिंग, रिटेलिंग का अच्छा एक्सपीरियंस हैं। जयंती फैशन को लेकर काफी दिलचस्पी रखती हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वो अपना फैशन ब्रांड या फैशन से जुड़ा कारोबार शुरू कर सकती हैं।

    Today%20News%20Gujarati

    Contact us for News and Advertisement at: 8154977476 / 6356624878
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    todaygujaratinews
    • Website

    Related Posts

    Business News: જો તમે ITR ફાઈલ કર્યા પછી રિફંડની રાહ જોઈ રહ્યા છો તો આ સમાચાર જુવો

    15/08/2024

    Offbeat News: માણસ માટી ખોદતી વખતે અંદરથી મળી આવી વસ્તુ, જ્યારે મેં તેને ખોલ્યો, તો હું ચોંકી ગયો!

    14/08/2024

    Business News: 15 ઓગસ્ટ પછી GSTના દરોડા પાડવામાં આવશે, દેશભરમાં ચાલશે અભિયાન

    14/08/2024
    Our Picks

    PKL 2024ની હરાજીમાં આ પાંચ ખેલાડીઓને મળ્યા સૌથી વધુ પૈસા, સચિન તંવર ટોપ પર રહ્યા

    16/08/2024

    આજે પુત્રદા એકાદશીના દિવસે કરો આ ઉપાય, તમારા બાળકના જીવનમાં પ્રગતિ થશે

    16/08/2024

    Entertainment :’સ્ત્રી 2′ vs ‘ખેલ ખેલ મેં’ Vs ‘વેદા’ બોક્સ ઓફિસ પર કોણ મારશે બાજી, આ ફિલ્મ પહેલા દિવસે જ કરશે બમ્પર કમાણી

    15/08/2024

    Food :આ કોથમીર-ફૂદીનાની લીલી ચટણી ખાવાનો આનંદ બમણો કરી દેશે, આ ટ્રીકથી એકવાર બનાવી જુઓ

    15/08/2024
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    Don't Miss

    National News: પટનાના ગાંધી મેદાનમાં મુખ્યમંત્રી નીતિશ કુમારે ધ્વજ ફરકાવ્યો

    National 15/08/2024

    દરભંગા નેહરુ સ્ટેડિયમમાં સ્વતંત્રતા દિવસ પર ધ્વજવંદન પ્રસંગે રાષ્ટ્રગીત રજૂ કરતી છોકરીઓ. આતા, પટના: સ્વતંત્રતા…

    Gujarat News :અમરેલીમાં સિંહ અને કૂતરા વચ્ચે જોરદાર અથડામણ થઈ, આ દુર્લભ દ્રશ્ય CCTVમાં કેદ થયું

    15/08/2024

    National News: અમે ટિપ્પણી કરતા નથી… વિદેશ મંત્રી જયશંકરની યુએસ ચૂંટણી પર ટોણો માર્યો

    14/08/2024

    Gujarat News: આ સ્પેશિયલ ટ્રેનો અમદાવાદ-બાંદ્રા વચ્ચે દોડશે, જાણો તેનું ટાઇમ ટેબલ

    14/08/2024
    Facebook YouTube
    • હોમ
    • ગુજરાત
    • રાજકારણ
    • બિઝનેસ
    • અજબ ગજબ
    • સ્પોર્ટ્સ
    • એન્ટરટેઇનમેન્ટ
    • ટેક્નોલોજી
    • લાઈફસ્ટાઇલ
    • સંપર્ક
    © 2025 Today Gujarati News. Developed by : Black Hole Studio

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.