Close Menu
Today Gujarati NewsToday Gujarati News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    PKL 2024ની હરાજીમાં આ પાંચ ખેલાડીઓને મળ્યા સૌથી વધુ પૈસા, સચિન તંવર ટોપ પર રહ્યા

    16/08/2024

    આજે પુત્રદા એકાદશીના દિવસે કરો આ ઉપાય, તમારા બાળકના જીવનમાં પ્રગતિ થશે

    16/08/2024

    Entertainment :’સ્ત્રી 2′ vs ‘ખેલ ખેલ મેં’ Vs ‘વેદા’ બોક્સ ઓફિસ પર કોણ મારશે બાજી, આ ફિલ્મ પહેલા દિવસે જ કરશે બમ્પર કમાણી

    15/08/2024
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 11
    Today Gujarati NewsToday Gujarati News
    Facebook YouTube
    • હોમ
    • નેશનલ
    • ગુજરાત
    • બિઝનેસ
    • રાજકારણ
    • અજબ ગજબ
    • ધર્મદર્શન
    • એન્ટરટેઇનન્મેન્ટ
    • રમત ગમત
    • ટેક્નોલોજી
    • લાઈફસ્ટાઇલ
      • હેલ્થ
      • ફૂડ
      • ટ્રાવેલ
    • સંપર્ક
    Today Gujarati NewsToday Gujarati News
    Home»Politics»पथराव बंगाल में फिर बिहार कैसे जिम्मेदार… उत्तर भारतीय प्रवासियों से ममता बनर्जी को दिक्कत क्यों है?
    Politics

    पथराव बंगाल में फिर बिहार कैसे जिम्मेदार… उत्तर भारतीय प्रवासियों से ममता बनर्जी को दिक्कत क्यों है?

    todaygujaratinewsBy todaygujaratinews05/01/2023Updated:29/11/2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टुडे गुजराती न्यूज  (ऑनलाइन डेस्क)

    mamata banerjee vande bharat comment

     वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव के मामले में ममता बनर्जी के बयान ने एक नई बहस छेड़ दी है। पहले एक लाइन में आपको बताते हैं कि ममता ने क्या कहा है, उसके बाद उस सवाल की बात जो टीएमसी सुप्रीमो के बयान से उठती है। ममता बनर्जी ने कहा है कि वंदे भारत पर पथराव उनके राज्य पश्चिम बंगाल में नहीं, बल्कि बिहार में हुआ है। ममता दलील देती हैं कि ऐसा संभव है कि बिहार के लोगों ने वंदे भारत ट्रेन न मिलने की निराशा में ऐसा किया हो। अब मूल सवाल पर लौटते हैं। आखिर ममता बनर्जी को इतनी जल्दी क्यों है? जब मामले की जांच रेलवे के पास है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान भी तकरीबन हो चुकी है, फिर उन्होंने ऐसा बयान क्यों दिया? चाहे नंदीग्राम हमला हो या कोई और मामला, ममता बार-बार यूपी-बिहार पर ठीकरा फोड़ देती हैं। उत्तर भारतीय प्रवासियों से ममता बनर्जी को आखिर दिक्कत क्यों है?

    ‘यूपी बिहार से गुंडे लाकर नंदीग्राम में हमला’

    यह सवाल हम इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि 2021 में पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी ने उत्तर भारतीयों पर उंगली उठाई थी। 29 मार्च 2021 को ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में कहा, ‘मुझ पर जो हमला हुआ वह नंदीग्राम के किसी व्यक्ति ने नहीं किया। आप उत्तर प्रदेश और बिहार से गुंडे लेकर आए। अगर वे (बीजेपी के कार्यकर्ता) आते हैं तो महिलाओं को उन्हें बर्तनों से पीटना चाहिए।’ इसके एक हफ्ते पहले पूर्वी मिदनापुर की रैली में ममता बनर्जी ने कहा, ‘बीजेपी यूपी से गुंडे ला रही है। वे मिदनापुर में घुसपैठ कर रहे हैं। 28 मार्च से मैं नंदीग्राम की सुरक्षा करूंगी। अगर गुंडे आपको निशाना बनाते हैं तो आपके हाथ जो भी लगे, वही लेकर उनको दौड़ा लें।’ दरअसल बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर हमला हुआ था। सियासी विश्लेषक मानते हैं कि भले ही हमला पूर्व नियोजित नहीं था लेकिन ममता ने पूरे चुनाव के दौरान पैर में प्लास्टर के साथ प्रचार किया। इसके जरिए कहीं न कहीं उन्होंने सहानुभूति जुटाने की कोशिश की थी।

    प्रवासियों को पूरे चुनाव में निशाने पर लेती रहीं ममता

    इसी विधानसभा चुनाव में बांकुरा के विष्णुपुर की रैली में ममता बनर्जी ने एक बार फिर प्रवासियों को निशाने पर लिया। ममता ने तब कहा था, ‘हम सालों से बंगाल में रह रहे दूसरे राज्यों के लोगों को बोहिरागोतो (बाहरी) नहीं कहते हैं। पान-मसाला खाने वाले, भगवा कपड़े पहनने वाले और तिलक लगाने वाले गुंडों को उत्तर प्रदेश से यहां भेजा गया है। ये लोग हमारे कल्चर को नुकसान पहुंचा रहे हैं।’

    बीजेपी नेताओं के जमावड़े की बरगी घुसपैठ से तुलना

    ममता बनर्जी ने बंगाल का चुनाव पास आने के साथ ही अक्टूबर-नवंबर 2020 से प्रवासी हिंदीभाषियों पर हमला तेज कर दिया था। टीएमसी और ममता बनर्जी ने बीजेपी के नेताओं के बंगाल में जमावड़े की तुलना बरगी घुसपैठ से की थी। दरअसल 18वीं शताब्दी में पेशवा साम्राज्य के दौरान बंगाल में घुसपैठ करने वाले हमलावरों को बांग्ला साहित्य में बरगी कहा जाता है। अब वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुए पथराव के बाद ममता बनर्जी एक बार फिर उत्तर भारतीय समुदाय को निशाने पर ले रही हैं। पश्चिम बंगाल के मालदा में पहले वंदे भारत को निशाना बनाया गया और इसके 24 घंटे के अंदर ही सिलीगुड़ी में एक बार फिर वंदे भारत पर पथराव हुआ। ये दोनों ही इलाके पश्चिम बंगाल में हैं।

    आरपीएफ की रिपोर्ट में क्या कहा गया है?

    पीएम मोदी ने 30 दिसंबर को बंगाल से देश की छठी वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाई। रेलवे के मुताबिक पहली घटना सोमवार यानी 2 जनवरी को हुई। न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा लौट रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके गए। मालदा जिले के कुमारगंज के पास यह घटना हुई। रेलवे की रिपोर्ट के मुताबिक पत्थर लगने से ट्रेन के C-13 कोच के गेट के शीशे में दरार आ गई। इसके अगले ही दिन यानी मंगलवार 3 जनवरी को सिलीगुड़ी के पास वंदे भारत एक्सप्रेस को दो कोचों पर पथराव हुआ। इस हमले में कोच का एक शीशा चटक गया। आरपीएफ की रिपोर्ट के मुताबिक दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा में हुए इस हमले में वंदे भारत की दो खिड़कियां चटक गईं। आरपीएफ की रिलीज में बाकायदा देर रात 1 बजकर 20 मिनट का समय भी बताया गया है। रेलवे ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान के बाद धरपकड़ भी शुरू कर दी है।

    उत्तर भारतीयों पर बार-बार ठीकरा क्यों?

    ऐसे में सवाल उठता है कि पहले विधानसभा चुनाव और फिर वंदे भारत पर पथराव के मामले में ममता बनर्जी क्यों प्रवासियों पर उंगली उठा रही हैं? मालदा और सिलीगुड़ी तो पश्चिम बंगाल के इलाके हैं और यह सीधे तौर पर राज्य की कानून-व्यवस्था का मामला है। ममता बनर्जी क्यों कह रही हैं कि बिहार के लोग वंदे भारत न मिलने की हताशा में यह हमला कर सकते हैं। वंदे भारत पर हमला तो बंगाल में हुआ फिर उसे बिहार में बताकर ममता क्यों तथ्यों से नाइंसाफी कर रही हैं? वंदे भारत पर चल रही सियासत के बीच एक आरोप तो यह भी है कि सीएए विरोधी प्रोटेस्ट में शामिल रहे लोगों की यह करतूत हो सकती है। यह आरोप पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने लगाए हैं। क्या ममता बनर्जी इस आरोप की जांच कराएंगी? ममता बनर्जी इस मामले में बिहार पर ठीकरा फोड़कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकती हैं। सवाल बरकरार है कि ममता बनर्जी को उत्तर भारतीय प्रवासियों से आखिर दिक्कत क्या है?

    Today%20News%20Gujarati

    Contact us for News and Advertisement at: 8154977476 / 6356624878
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    todaygujaratinews
    • Website

    Related Posts

    કેજરીવાલની અરજી પર સુપ્રીમ કોર્ટે EDને નોટિસ ફટકારી, 24 એપ્રિલ સુધીમાં જવાબ આપવો પડશે

    15/04/2024

    Gujarat: ગુજરાતમાં ભાજપને ફટકો, પ્રદીપસિંહ વાઘેલાએ મહામંત્રી પદેથી આપ્યું રાજીનામું

    05/08/2023

    Oommen Chandy Death: કેરળના પૂર્વ સીએમ ઓમન ચાંડીનું નિધન, ઘણા સમયથી હતા બીમાર

    18/07/2023
    Our Picks

    PKL 2024ની હરાજીમાં આ પાંચ ખેલાડીઓને મળ્યા સૌથી વધુ પૈસા, સચિન તંવર ટોપ પર રહ્યા

    16/08/2024

    આજે પુત્રદા એકાદશીના દિવસે કરો આ ઉપાય, તમારા બાળકના જીવનમાં પ્રગતિ થશે

    16/08/2024

    Entertainment :’સ્ત્રી 2′ vs ‘ખેલ ખેલ મેં’ Vs ‘વેદા’ બોક્સ ઓફિસ પર કોણ મારશે બાજી, આ ફિલ્મ પહેલા દિવસે જ કરશે બમ્પર કમાણી

    15/08/2024

    Food :આ કોથમીર-ફૂદીનાની લીલી ચટણી ખાવાનો આનંદ બમણો કરી દેશે, આ ટ્રીકથી એકવાર બનાવી જુઓ

    15/08/2024
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    Don't Miss

    National News: પટનાના ગાંધી મેદાનમાં મુખ્યમંત્રી નીતિશ કુમારે ધ્વજ ફરકાવ્યો

    National 15/08/2024

    દરભંગા નેહરુ સ્ટેડિયમમાં સ્વતંત્રતા દિવસ પર ધ્વજવંદન પ્રસંગે રાષ્ટ્રગીત રજૂ કરતી છોકરીઓ. આતા, પટના: સ્વતંત્રતા…

    Gujarat News :અમરેલીમાં સિંહ અને કૂતરા વચ્ચે જોરદાર અથડામણ થઈ, આ દુર્લભ દ્રશ્ય CCTVમાં કેદ થયું

    15/08/2024

    National News: અમે ટિપ્પણી કરતા નથી… વિદેશ મંત્રી જયશંકરની યુએસ ચૂંટણી પર ટોણો માર્યો

    14/08/2024

    Gujarat News: આ સ્પેશિયલ ટ્રેનો અમદાવાદ-બાંદ્રા વચ્ચે દોડશે, જાણો તેનું ટાઇમ ટેબલ

    14/08/2024
    Facebook YouTube
    • હોમ
    • ગુજરાત
    • રાજકારણ
    • બિઝનેસ
    • અજબ ગજબ
    • સ્પોર્ટ્સ
    • એન્ટરટેઇનમેન્ટ
    • ટેક્નોલોજી
    • લાઈફસ્ટાઇલ
    • સંપર્ક
    © 2025 Today Gujarati News.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.