Close Menu
Today Gujarati NewsToday Gujarati News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    PKL 2024ની હરાજીમાં આ પાંચ ખેલાડીઓને મળ્યા સૌથી વધુ પૈસા, સચિન તંવર ટોપ પર રહ્યા

    16/08/2024

    આજે પુત્રદા એકાદશીના દિવસે કરો આ ઉપાય, તમારા બાળકના જીવનમાં પ્રગતિ થશે

    16/08/2024

    Entertainment :’સ્ત્રી 2′ vs ‘ખેલ ખેલ મેં’ Vs ‘વેદા’ બોક્સ ઓફિસ પર કોણ મારશે બાજી, આ ફિલ્મ પહેલા દિવસે જ કરશે બમ્પર કમાણી

    15/08/2024
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 9
    Today Gujarati NewsToday Gujarati News
    Facebook YouTube
    • હોમ
    • નેશનલ
    • ગુજરાત
    • બિઝનેસ
    • રાજકારણ
    • અજબ ગજબ
    • ધર્મદર્શન
    • એન્ટરટેઇનન્મેન્ટ
    • રમત ગમત
    • ટેક્નોલોજી
    • લાઈફસ્ટાઇલ
      • હેલ્થ
      • ફૂડ
      • ટ્રાવેલ
    • સંપર્ક
    Today Gujarati NewsToday Gujarati News
    Home»Politics»जाति जनगणना पर नीतीश कुमार को मिला शरद पवार का साथ, क्या महाराष्ट्र में अब बीजेपी पर बढ़ेगा दबाव?
    Politics

    जाति जनगणना पर नीतीश कुमार को मिला शरद पवार का साथ, क्या महाराष्ट्र में अब बीजेपी पर बढ़ेगा दबाव?

    todaygujaratinewsBy todaygujaratinews08/01/2023Updated:29/11/2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टुडे गुजराती न्यूज  (ऑनलाइन डेस्क)

    SHARAD%20PAWAR%20NITISH%20KUMAR

     राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता शरद पवार ने बिहार में जाति आधारित जनगणना कराए जाने को लेकर नीतीश कुमार का समर्थन किया है. शरद पवार ने कहा कि हम भी कई वर्षों से राज्य में जाति आधारित जनगणना की मांग करते आ रहे हैं. एनसीपी नेता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये बातें कही हैं.

    बिहार सरकार ने बीते साल 2 जून को राज्य में जाति आधारित सर्वेक्षण को मंजूरी दी थी. शनिवार (7 जनवरी) को यह सर्वेक्षण शुरू हो गया है. दो चरणों में किया जाने इस सर्वे में जाति आधारित संख्या का पता लगाया जाएगा. हालांकि इसे जातिगत जनगणना नहीं कहा गया है लेकिन यह साफ है कि इसमें जाति संबंधी आंकड़े इकठ्ठा किए जाएंगे. 

    क्या है सर्वे का उद्देश्य?

    राज्य के 38 जिलों में होने वाले इस सर्वेक्षण में राज्य की 12.7 करोड़ जनसंख्या कवर होगी. दो चरणों में होने वाला सर्वे 31 मई को पूरा होगा. पहले चरण में घरों की गिनती होगी जिसके बाद दूसरे चरण होगा जिसमें जाति संबंधी आंकड़े जुटाए जाएंगे.

    सर्वे शुरू होने के एक दिन पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था इस सर्वे में जाति और समुदाय का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार होगा जिससे उनके विकास में मदद मिलेगी.

    जाति जनगणना की मांग पुरानी है और इसे पूरे देश में कराए जाने के लिए कहा जाता है. शरद पवार उन बड़े नेताओं में शामिल हैं जो जाति जनगणना के समर्थन में मजबूत आवाज उठाते रहे हैं. हालांकि केंद्र में वर्तमान की एनडीए और इसके पहले रही यूपीए, दोनों इस मांग से सहमत नहीं रही हैं. 

    जाति जनगणना की मांग होगी तेज

    बिहार में जाति आधारित सर्वे शुरू होने के बाद एक बार फिर से इसकी मांग तेज पकड़ सकती है. एनसीपी सुप्रीमो के बयान ने इसका संकेत दे दिया है. शरद पवार लंबे समय से जाति जनगणना की मांग करते रहे हैं. विभिन्न मौकों पर पवार ने कहा है कि सामाजिक समानता को सुनिश्चित करने के लिए इसे किया जाना जरूरी है.

    बीते साल मई में एक कार्यक्रम में बोलते हुए एनसीपी नेता ने कहा था जिसका जो हक है वो उसे मिलना चाहिए. उन्होंने कहा अनुसूचित जाति और जनजाति की तरह ही ओबीसी को भी इस तरह के प्रावधानों की जरूरत है. इसके लिए जरूरी है कि देश में उनकी संख्या का सही पता चले.

    केंद्र और महाराष्ट्र सरकार पर बढ़ेगा दबाव

    अब बिहार में जाति आधारित सर्वे का समर्थन करने के बाद केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ेगा. खास तौर पर पवार के गृह राज्य महाराष्ट्र में जहां बीजेपी सरकार का हिस्सा है. महाराष्ट्र में ओबीसी नेता जनसंख्या के अनुपात में उचित प्रतिनिधित्व ने मिलने का दावा करते रहे हैं. उनकी मांग है कि जाति जनगणना के बाद इस मामले की सही तस्वीर सामने आ जाएगी.

    Today%20News%20Gujarati

    Contact us for News and Advertisement at: 8154977476 / 6356624878
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    todaygujaratinews
    • Website

    Related Posts

    કેજરીવાલની અરજી પર સુપ્રીમ કોર્ટે EDને નોટિસ ફટકારી, 24 એપ્રિલ સુધીમાં જવાબ આપવો પડશે

    15/04/2024

    Gujarat: ગુજરાતમાં ભાજપને ફટકો, પ્રદીપસિંહ વાઘેલાએ મહામંત્રી પદેથી આપ્યું રાજીનામું

    05/08/2023

    Oommen Chandy Death: કેરળના પૂર્વ સીએમ ઓમન ચાંડીનું નિધન, ઘણા સમયથી હતા બીમાર

    18/07/2023
    Our Picks

    PKL 2024ની હરાજીમાં આ પાંચ ખેલાડીઓને મળ્યા સૌથી વધુ પૈસા, સચિન તંવર ટોપ પર રહ્યા

    16/08/2024

    આજે પુત્રદા એકાદશીના દિવસે કરો આ ઉપાય, તમારા બાળકના જીવનમાં પ્રગતિ થશે

    16/08/2024

    Entertainment :’સ્ત્રી 2′ vs ‘ખેલ ખેલ મેં’ Vs ‘વેદા’ બોક્સ ઓફિસ પર કોણ મારશે બાજી, આ ફિલ્મ પહેલા દિવસે જ કરશે બમ્પર કમાણી

    15/08/2024

    Food :આ કોથમીર-ફૂદીનાની લીલી ચટણી ખાવાનો આનંદ બમણો કરી દેશે, આ ટ્રીકથી એકવાર બનાવી જુઓ

    15/08/2024
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    Don't Miss

    National News: પટનાના ગાંધી મેદાનમાં મુખ્યમંત્રી નીતિશ કુમારે ધ્વજ ફરકાવ્યો

    National 15/08/2024

    દરભંગા નેહરુ સ્ટેડિયમમાં સ્વતંત્રતા દિવસ પર ધ્વજવંદન પ્રસંગે રાષ્ટ્રગીત રજૂ કરતી છોકરીઓ. આતા, પટના: સ્વતંત્રતા…

    Gujarat News :અમરેલીમાં સિંહ અને કૂતરા વચ્ચે જોરદાર અથડામણ થઈ, આ દુર્લભ દ્રશ્ય CCTVમાં કેદ થયું

    15/08/2024

    National News: અમે ટિપ્પણી કરતા નથી… વિદેશ મંત્રી જયશંકરની યુએસ ચૂંટણી પર ટોણો માર્યો

    14/08/2024

    Gujarat News: આ સ્પેશિયલ ટ્રેનો અમદાવાદ-બાંદ્રા વચ્ચે દોડશે, જાણો તેનું ટાઇમ ટેબલ

    14/08/2024
    Facebook YouTube
    • હોમ
    • ગુજરાત
    • રાજકારણ
    • બિઝનેસ
    • અજબ ગજબ
    • સ્પોર્ટ્સ
    • એન્ટરટેઇનમેન્ટ
    • ટેક્નોલોજી
    • લાઈફસ્ટાઇલ
    • સંપર્ક
    © 2025 Today Gujarati News.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.