Close Menu
Today Gujarati NewsToday Gujarati News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    PKL 2024ની હરાજીમાં આ પાંચ ખેલાડીઓને મળ્યા સૌથી વધુ પૈસા, સચિન તંવર ટોપ પર રહ્યા

    16/08/2024

    આજે પુત્રદા એકાદશીના દિવસે કરો આ ઉપાય, તમારા બાળકના જીવનમાં પ્રગતિ થશે

    16/08/2024

    Entertainment :’સ્ત્રી 2′ vs ‘ખેલ ખેલ મેં’ Vs ‘વેદા’ બોક્સ ઓફિસ પર કોણ મારશે બાજી, આ ફિલ્મ પહેલા દિવસે જ કરશે બમ્પર કમાણી

    15/08/2024
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 9
    Today Gujarati NewsToday Gujarati News
    Facebook YouTube
    • હોમ
    • નેશનલ
    • ગુજરાત
    • બિઝનેસ
    • રાજકારણ
    • અજબ ગજબ
    • ધર્મદર્શન
    • એન્ટરટેઇનન્મેન્ટ
    • રમત ગમત
    • ટેક્નોલોજી
    • લાઈફસ્ટાઇલ
      • હેલ્થ
      • ફૂડ
      • ટ્રાવેલ
    • સંપર્ક
    Today Gujarati NewsToday Gujarati News
    Home»offbeat»क्या होती है No Fly List? इसके खिलाफ कहां की जाती है अपील?
    offbeat

    क्या होती है No Fly List? इसके खिलाफ कहां की जाती है अपील?

    todaygujaratinewsBy todaygujaratinews06/01/2023Updated:29/11/2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टुडे गुजराती न्यूज  (ऑनलाइन डेस्क)

    No%20Fly%20List

     कुछ दिन पहले एयर इंडिया की न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट में नशे में धुत शख्स का महिला यात्री पर पेशाब करने का मामला सामने आया. इस मामले में बताया गया कि वो शख्स काफी देर तक महिला को अपना प्राइवेट पार्ट भी दिखाता रहा. इस बीच ऐसा ही एक और मामला सामने आया है. पेरिस से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट में एक पुरुष यात्री ने महिला यात्री के कंबल पर पेशाब कर दिया. 

    इन दोनों ही मामलों में क्रू मेंबर्स को शिकायत किए जाने के बावजूद गंदी हरकतें करने वालों के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया. हालांकि, जब ये मामले सुर्खियों में आए, तो इन आरोपियों पर कार्रवाई के लिए कदम उठाए जाने लगे. एयर इंडिया ने फ्लाइट में महिला यात्री पर नशे में धुत शख्स के पेशाब करने के मामले पर फिलहाल आरोपी यात्री पर 30 दिनों का प्रतिबंध लगा दिया है.

    आसान शब्दों में कहें, तो उस शख्स को नो फ्लाई लिस्ट में डाल दिया गया है. अब वो शख्स कम से कम 30 दिनों तक कोई हवाई यात्रा नहीं कर पाएगा. आइए जानते हैं क्या होती है नो फ्लाई लिस्ट? इसके खिलाफ कहां की जाती है अपील? इससे जुड़े हर सवाल के जवाब…

    क्या होती है नो फ्लाई लिस्ट?

    2017 में केंद्र सरकार ने नो फ्लाई लिस्ट के लिए गाइडलाइंस जारी की थीं. फ्लाइट स्टैंडर्ड्स के मुताबिक अनुचित व्यवहार करने वाले यात्रियों को नियंत्रित करने के लिए नो फ्लाई लिस्ट का इस्तेमाल किया जाता है. वो यात्री, जो शारीरिक, मौखिक या किसी अन्य आपत्तिजनक व्यवहार के चलते हवाई यात्रा के दौरान सहयात्रियों को परेशान करते हैं या यात्रा में रुकावट पैदा करने की कोशिश करते हैं, उन्हें नो फ्लाई लिस्ट में डाल दिया जाता है.

    कैसे होती है कार्रवाई?

    किसी को नो फ्लाई लिस्ट में डालने के लिए नियम के मुताबिक, अनुचित व्यवहार की शिकायत होनी चाहिए. जिसकी जांच के लिए एयरलाइन एक कमेटी बनाएगी. जांच के दौरान एयरलाइन यात्री पर प्रतिबंध लगा सकती है और 30 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट देनी होती है. अनुचित व्यवहार को तीन स्तरों पर देखा जाता है. पहले स्तर पर मौखिक अनुचित व्यवहार के लिए तीन महीनों तक प्रतिबंध लग सकता है. दूसरे स्तर के शारीरिक अनुचित व्यवहार के लिए 6 महीने तक का प्रतिबंध लग सकता है. तीसरे स्तर में जानलेवा धमकी वाले व्यवहार के लिए कम से कम दो साल के लिए नो फ्लाई लिस्ट में डाला जा सकता है.  

    इस लिस्ट में आने पर क्या होता है?

    नो फ्लाई लिस्ट में नाम जुड़ने पर यात्री के हवाई यात्रा करने पर प्रतिबंध लग जाता है. नियमों के अनुसार, यात्री पर ये प्रतिबंध कुछ दिनों से लेकर अनिश्चित समय तक के लिए लगाया जा सकता है. कार्रवाई के तहत यात्रियों पर अनिश्चित समय के लिए भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है. केंद्र सरकार के नागर विमानन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी डीजीसीए नो फ्लाई लिस्ट का रखरखाव करती है. डीजीसीए ने अनुचित व्यवहार को अपराध और दंडनीय कार्य माना है. 

    इसके खिलाफ कहां की जाती है अपील? 

    नो फ्लाई लिस्ट में डाला गया यात्री प्रतिबंध लगने के 60 दिनों के अंदर इसके खिलाफ अपील कर सकता है. नागर विमानन मंत्रालय की ओर से बनाई गई कमेटी के सामने ये अपील की जा सकती है. इस कमेटी में हाईकोर्ट के रिटायर जज, यात्रियों की एसोशिएसन के प्रतिनिधि और एयरलाइंस के प्रतिनिधि शामिल होते हैं. इस कमेटी की निर्णय ही आखिरी होता है. जिसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की जा सकती है.

    Today%20News%20Gujarati

    Contact us for News and Advertisement at: 8154977476 / 6356624878
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    todaygujaratinews
    • Website

    Related Posts

    Offbeat News: માણસ માટી ખોદતી વખતે અંદરથી મળી આવી વસ્તુ, જ્યારે મેં તેને ખોલ્યો, તો હું ચોંકી ગયો!

    14/08/2024

    Offbeat News: શા માટે ઇઝરાયેલ દરેક પર આટલું ભારે છે? આ વિશેષતાઓ તમને આશ્ચર્યચકિત કરી દેશે

    13/08/2024

    Offbeat News: ‘મારો પુનર્જન્મ થયો છે.’ 7 વર્ષના પુત્રએ કંઈક આવું કહ્યું, માતા-પિતા ના હોશ ઉડી ગયા

    12/08/2024
    Our Picks

    PKL 2024ની હરાજીમાં આ પાંચ ખેલાડીઓને મળ્યા સૌથી વધુ પૈસા, સચિન તંવર ટોપ પર રહ્યા

    16/08/2024

    આજે પુત્રદા એકાદશીના દિવસે કરો આ ઉપાય, તમારા બાળકના જીવનમાં પ્રગતિ થશે

    16/08/2024

    Entertainment :’સ્ત્રી 2′ vs ‘ખેલ ખેલ મેં’ Vs ‘વેદા’ બોક્સ ઓફિસ પર કોણ મારશે બાજી, આ ફિલ્મ પહેલા દિવસે જ કરશે બમ્પર કમાણી

    15/08/2024

    Food :આ કોથમીર-ફૂદીનાની લીલી ચટણી ખાવાનો આનંદ બમણો કરી દેશે, આ ટ્રીકથી એકવાર બનાવી જુઓ

    15/08/2024
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    Don't Miss

    National News: પટનાના ગાંધી મેદાનમાં મુખ્યમંત્રી નીતિશ કુમારે ધ્વજ ફરકાવ્યો

    National 15/08/2024

    દરભંગા નેહરુ સ્ટેડિયમમાં સ્વતંત્રતા દિવસ પર ધ્વજવંદન પ્રસંગે રાષ્ટ્રગીત રજૂ કરતી છોકરીઓ. આતા, પટના: સ્વતંત્રતા…

    Gujarat News :અમરેલીમાં સિંહ અને કૂતરા વચ્ચે જોરદાર અથડામણ થઈ, આ દુર્લભ દ્રશ્ય CCTVમાં કેદ થયું

    15/08/2024

    National News: અમે ટિપ્પણી કરતા નથી… વિદેશ મંત્રી જયશંકરની યુએસ ચૂંટણી પર ટોણો માર્યો

    14/08/2024

    Gujarat News: આ સ્પેશિયલ ટ્રેનો અમદાવાદ-બાંદ્રા વચ્ચે દોડશે, જાણો તેનું ટાઇમ ટેબલ

    14/08/2024
    Facebook YouTube
    • હોમ
    • ગુજરાત
    • રાજકારણ
    • બિઝનેસ
    • અજબ ગજબ
    • સ્પોર્ટ્સ
    • એન્ટરટેઇનમેન્ટ
    • ટેક્નોલોજી
    • લાઈફસ્ટાઇલ
    • સંપર્ક
    © 2025 Today Gujarati News.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.