Close Menu
Today Gujarati NewsToday Gujarati News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    PKL 2024ની હરાજીમાં આ પાંચ ખેલાડીઓને મળ્યા સૌથી વધુ પૈસા, સચિન તંવર ટોપ પર રહ્યા

    16/08/2024

    આજે પુત્રદા એકાદશીના દિવસે કરો આ ઉપાય, તમારા બાળકના જીવનમાં પ્રગતિ થશે

    16/08/2024

    Entertainment :’સ્ત્રી 2′ vs ‘ખેલ ખેલ મેં’ Vs ‘વેદા’ બોક્સ ઓફિસ પર કોણ મારશે બાજી, આ ફિલ્મ પહેલા દિવસે જ કરશે બમ્પર કમાણી

    15/08/2024
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 9
    Today Gujarati NewsToday Gujarati News
    Facebook YouTube
    • હોમ
    • નેશનલ
    • ગુજરાત
    • બિઝનેસ
    • રાજકારણ
    • અજબ ગજબ
    • ધર્મદર્શન
    • એન્ટરટેઇનન્મેન્ટ
    • રમત ગમત
    • ટેક્નોલોજી
    • લાઈફસ્ટાઇલ
      • હેલ્થ
      • ફૂડ
      • ટ્રાવેલ
    • સંપર્ક
    Today Gujarati NewsToday Gujarati News
    Home»offbeat»उड़ने वाली कारों के लिए नया शहर बसा रहा है सऊदी अरब
    offbeat

    उड़ने वाली कारों के लिए नया शहर बसा रहा है सऊदी अरब

    todaygujaratinewsBy todaygujaratinews21/10/2022Updated:29/11/2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    neom project

    सऊदी अरब के रेगिस्तान के छोर पर लाल सागर के किनारे निओम नाम का एक नया शहर बसने वाला है. इस शहर में उड़ने वाली कारें होंगी, घरेलू काम करने के लिए रोबोट होंगे. अंधेरे में चमकते समुद्र तट और रेगिस्तान से भरे शहर में अरबों की तादाद में पेड़ होंगे.

     

    सऊदी अरब ने एक कारों और कार्बन से मुक्त शहर की कल्पना की है. जो रेगिस्तान में एक सीधी रेखा में 170 किलोमीटर लंबा बसा है. इस प्रोजेक्ट को आने वाले कल का आदर्श शहर कहा जा रहा है. एक ऐसा शहर जहां धरती के पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना मानवता आगे बढ़ेगी. नियोम फ्यूचरिस्टिक इको शहर होगा, जो सऊदी अरब के पर्यावरण लक्ष्य के हिसाब से बनाया जाएगा.

     

    किस ईंधन पर है सऊदी अरब की नज़र?

     

    निओम शहर सऊदी अरब के उस विजन 2030

     का हिस्सा है, जिसमें उसकी अर्थव्यवस्था का दारोमदार तेल खनन से हटाने का फैसला किया है. यह 500 अरब डॉलर का प्रोजेक्ट है. इस परियोजना का अनावरण सबसे पहली बार साल 2017 में किया गया था. अनावरण करते हुए क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि देश के उत्तर-पश्चिम में 170 किलोमीटर पर बनाए जाने वाला शहर कारों और सड़कों से मुक्त होगा और यहां शून्य कार्बन उत्सर्जन होगा. 

     

    इस प्रोजेक्ट के तहत 10 लाख लोगों को बसाने की योजना है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शहर के लिए और दुनियाभर में बेचने के लिए किस ईंधन का इस्तेमाल होगा? दरअसल सऊदी अरब एक दूसरे ईंधन के बारे में सोच रहा है वह ईंधन है ग्रीन हाइड्रोजन. यह कार्बन मुक्त ईंधन पानी से तैयार किया जाएगा. इसके लिए अक्षय ऊर्जा स्रोतों से तैयार बिजली की मदद से हाइड्रोजन और ऑक्सीजन अणुओं को अलग किया जाएगा. 

     

    अमेरिकी कंपनी एयर प्रोडक्ट एंड केमिकल पिछले चार सालों से नियोम में एक ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट लगा रही है. यह प्लांट पवन ऊर्जा और सौर उर्जा से तैयार चार गीगावाट बिजली से चलेगा. दावा है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना होगी. 

    क्षेत्रफल कुवैत या इजरायल से भी बड़ा

     

    निओम शहर का क्षेत्रफल 26,500 वर्ग किलोमीटर का होगा. बीबीसी की एक रिपोर्ट में निओम के डेवलपर अली शिहाबी ने दावा किया है कि इस शहर का क्षेत्रफल कुवैत या इजरायल से भी बड़ा होगा. निओम की वेबसाइट के अनुसार यह मेगा इलाका 2025 तक तैयार हो जाएगा. लेकिन इस बीच सवाल ये उठता है कि क्या इतना विशाल और अत्याधुनिक शहर बनाना संभव होगा, जो रेगिस्तान के बीच पर्यावरण पर दबाव बनाए बगैर टिका रहे.

     

    इसके अलावा इस प्रोजेक्ट के अंदर ‘ऑक्सागन’ नाम का पानी पर तैरता एक शहर होगा. आठ भुजाओं की आकृति वाला यह शहर दुनिया का सबसे बड़ा तैरता हुआ स्ट्रक्चर होगा, जो किलोमीटर में फैला होगा.

     

    निओम प्रोजेक्ट की वेबसाइट पर दावा किया गया है कि इस विशाल परियोजना का पहला चरण 2025 तक पूरा हो जाएगा. हालांकि इसकी वेबसाइट कभी कभी विज्ञान की फंतासी कहानियों वाले किसी उपन्यास जैसी लगती है.

     

    बीबीसी के अनुसार इस प्रोजेक्ट के डेवलपर अली शिहाबी ने कहा कि ऐसे शहर की कल्पना करना भले ही असंभव लगे, लेकिन ‘द लाइन’ को कई चरणों में बसाया जाएगा. दरअसल यह शहर 170 किमी लंबी सीधी रेखा में बसेगा, जिसका नाम ‘द लाइन’ होगा.

    Today%20News%20Gujarati
    Contact us for News and Advertisement at: 8154977476 / 6356624878
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    todaygujaratinews
    • Website

    Related Posts

    Offbeat News: માણસ માટી ખોદતી વખતે અંદરથી મળી આવી વસ્તુ, જ્યારે મેં તેને ખોલ્યો, તો હું ચોંકી ગયો!

    14/08/2024

    Tech News: Apple પહેલા ગૂગલે લોન્ચ કર્યો Google Pixel 9, શું થશે ફાયદો?

    14/08/2024

    Offbeat News: શા માટે ઇઝરાયેલ દરેક પર આટલું ભારે છે? આ વિશેષતાઓ તમને આશ્ચર્યચકિત કરી દેશે

    13/08/2024
    Our Picks

    PKL 2024ની હરાજીમાં આ પાંચ ખેલાડીઓને મળ્યા સૌથી વધુ પૈસા, સચિન તંવર ટોપ પર રહ્યા

    16/08/2024

    આજે પુત્રદા એકાદશીના દિવસે કરો આ ઉપાય, તમારા બાળકના જીવનમાં પ્રગતિ થશે

    16/08/2024

    Entertainment :’સ્ત્રી 2′ vs ‘ખેલ ખેલ મેં’ Vs ‘વેદા’ બોક્સ ઓફિસ પર કોણ મારશે બાજી, આ ફિલ્મ પહેલા દિવસે જ કરશે બમ્પર કમાણી

    15/08/2024

    Food :આ કોથમીર-ફૂદીનાની લીલી ચટણી ખાવાનો આનંદ બમણો કરી દેશે, આ ટ્રીકથી એકવાર બનાવી જુઓ

    15/08/2024
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    Don't Miss

    National News: પટનાના ગાંધી મેદાનમાં મુખ્યમંત્રી નીતિશ કુમારે ધ્વજ ફરકાવ્યો

    National 15/08/2024

    દરભંગા નેહરુ સ્ટેડિયમમાં સ્વતંત્રતા દિવસ પર ધ્વજવંદન પ્રસંગે રાષ્ટ્રગીત રજૂ કરતી છોકરીઓ. આતા, પટના: સ્વતંત્રતા…

    Gujarat News :અમરેલીમાં સિંહ અને કૂતરા વચ્ચે જોરદાર અથડામણ થઈ, આ દુર્લભ દ્રશ્ય CCTVમાં કેદ થયું

    15/08/2024

    National News: અમે ટિપ્પણી કરતા નથી… વિદેશ મંત્રી જયશંકરની યુએસ ચૂંટણી પર ટોણો માર્યો

    14/08/2024

    Gujarat News: આ સ્પેશિયલ ટ્રેનો અમદાવાદ-બાંદ્રા વચ્ચે દોડશે, જાણો તેનું ટાઇમ ટેબલ

    14/08/2024
    Facebook YouTube
    • હોમ
    • ગુજરાત
    • રાજકારણ
    • બિઝનેસ
    • અજબ ગજબ
    • સ્પોર્ટ્સ
    • એન્ટરટેઇનમેન્ટ
    • ટેક્નોલોજી
    • લાઈફસ્ટાઇલ
    • સંપર્ક
    © 2025 Today Gujarati News.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.